देश

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी से किया सवाल….कहा – अब क्या शरिया के हिसाब से चलेगा देश….?

कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर भारतीय जनता पार्टी फिर हमलावर है। शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल से सवाल किया है कि क्या देश शरिया से चलेगा? हाल ही में भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का एक वीडियो शेयर किया है, जिसे लेकर भाजपा ने दावा किया है कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार गरीब मुसलमानों का होना चाहिए।

शाह ने कहा, ‘कांग्रेस के घोषणा पत्र में कहा गया है कि ‘हम पर्सनल लॉ को आगे बढ़ाएंगे।’ मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि यदि आप पर्सनल लॉ को आगे बढ़ाएंगे तो क्या ये देश अब शरिया के आधार पर चलेगा? किस प्रकार का संविधान आप इस देश में चाहते हैं? भाजपा ने अपने घोषणापत्र में स्पष्टता के साथ कहा है कि हम यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लाएंगे, सभी पंथ और मजहब के लोगों के लिए एक ही कानून होगा।’


साथ ही उन्होंने कहा, ‘सुरक्षित देश के लिए, समृद्ध देश के लिए, गरीबों के कल्याण के लिए ऐसी पार्टी को वोट दें जो अपने वादों पर खरी उतरे। …कांग्रेस का घोषणापत्र आने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोगों का रुझान और बढ़ा है, क्योंकी कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में तुष्टिकरण की पुरानी आदत को एक बार फिर से दोहराया है।’

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button