देश

स्कूल बस पलटी, दुर्घटना में आठ बच्चों की मौत और 37 घायल, मची चीख-पुकार

Advertisement

कनीना क्षेत्र के गांव उन्हाणी स्थित महिला कॉलेज के पास बृहस्पतिवार सुबह एक स्कूल के बस चालक चलती बस से कूद गया और बस एक पेड़ से टकराकर पलट गई।

Advertisement

पूरी घटना हरियाणा के  नारनौल में हुई   दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि बस पलटते ही स्कूली बच्चे बस के शीशों में से बाहर निकल कर गिर गए। इस घटना में आठ की मौत हो गई है।

बस में कुल 45 बच्चे थे और 37 घायल हैं। जीएल पब्लिक स्कूल कनीना की यह स्कूल बस सेहलंग, झाड़ली, धनौंदा, से कनीना की ओर बच्चों को लेकर आ रहे थे। ईद की छुट्टी होने के बावजूद भी छुट्टी नहीं की गई थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक बस से कूद गया। इसके बाद बस का पिछला हिस्सा पेड़ से टकरा गया। इस कारण बस पलट गई। बस की गति तेज होने की वजह से कुछ बच्चे शीशे तोड़ते हुए बाहर निकल कर गिए गए।

करीब दस बच्चों की हालत गंभीर है और सभी 45 बच्चे घायल हैं। इनको तुरंत कनीना लाया गया। यहां से कुछ नारनौल, पीजीआइएमएस रोहतक और रेवाड़ी रेफर कर दिए गए। एक बच्चे छितरौली के बच्चे की मौत मौके पर ही हो गई है। पुलिस को वैन को उठाकर पुलिस थाने में ले आई। चालक अभी तक फरार है।

चालक अनट्रेंड और शराब का आदी होने की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पता चला है कि सेहलंग के ग्रामीणों ने बस चालक को शराब पिए हुए देखकर रोकने का प्रयास भी किया था, लेकिन वह नहीं रूका। घटना में आठ बच्चों की मौत हुई है। मृतकों में अधिकांश बच्चे गांव धनौंदा के रहने वाले हैं।

जैसे ही बस पलटी तो हादसे के साथ ही त्राहि-त्राहि मच गई। हर कोई बच्चों को संभालने में जुटा था। आस-पास के लोग भी एकत्रित हो गए और उन्होंने बच्चों को रेस्क्यू करना शुरू कर दिया। पुलिस को सूचना दे दी गई। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर अर्थमूअर मशीन की सहायता से बस को उठाया और पुलिस थाने में ले गई।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button