देश
डिरेल हुई मालगाड़ी…..

भोपाल रेल मंडल के मिसरोद और मंडीदीप रेलवे स्टेशन के बीच सोमवार दोपहर मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे गए। घटना दोपहर 12.30 बजे की बताई जा रही है। मालगाड़ी उस समय 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर थी।
ट्रेन के लोको पायलट ने इसकी सूचना वॉकी-टॉकी से स्टेशन मास्टर और कंट्रोल रूम को दी। पटरी उतरने के बाद मेन लाइन पर मालगाड़ी एक घंटे तक खड़ी रही। इसके बाद रेलवे के अधिकारी और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और डिब्बों को वापस पटरी पर लाने का काम शुरू किया गया।




