देश
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सुरक्षाबलों की पीठ थपथपाई, सीएम साय बोले – नक्सलवाद की जड़ें हो चुकी हैं कमजोर….

गरियाबंद में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ मिली बड़ी कामयाबी पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जवानों की सराहना की है। उन्होंने X पर लिखा, “नक्सलमुक्त भारत अभियान में सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। देश में नक्सलवाद अब अपनी आखिरी सांसें गिन रहा है।”
इस पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जवाब दिया, “आदरणीय गृह मंत्री जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और आपके नेतृत्व में देश-प्रदेश को मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त बनाने का संकल्प अवश्य पूरा होगा। ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर 14 नक्सलियों का खात्मा इस बात का प्रमाण है कि नक्सलवाद की जड़ें कमजोर हो चुकी हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि यह सफलता “नक्सल मुक्त भारत” के संकल्प की दिशा में एक बड़ा कदम है। सुरक्षाबलों की इस उपलब्धि पर पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है।




