देश

17 महीने के बाद जेल से बाहर आये मनीष सिसोदिया….

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया जेल से बाहर आ गए हैं। तिहाड़ जेल के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मनीष सिसोदिया का स्वागत किया। मनीष सिसोदिया को जमानत मिलने पर आम आदमी पार्टी खुश है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि मनीष सिसोदिया जेल के बाहर आप कार्यकर्ताओं को संबोधित करते समय भावुक नजर आए। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का विशेष आभार जताया और कहा कि जल्द ही अरविंद केजरीवाल भी जेल से बाहर आएंगे।

Advertisement

आम आदमी पार्टी की तरफ से मनीष सिसोदिया को जमानत मिलने को बड़ी जीत बताया जा रहा है। आम आदमी पार्टी के सांसद संदीप पाठक ने कहा कि हम इसे बड़ी जीत की तरह देखते हैं। यह सिर्फ हमारी जीत नहीं है बल्कि यह इस देश के डेमोक्रेटिक सिस्टम की जीत है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुनाया गया आज का फैसला गोल्डन लेटर्स में लिखा जागा कि इस तरीके से तानाशाही नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से एजेंसियां काम कर रही हैं, उन्हें कड़ी फटकार लगाई गई है। उन्होंने बताया कि मनीष सिसोदिया पहले सीएम केजरीवाल के आवास पर जाएंगे औऱ फिर अपने घर जाएंगे। वो कल राजघाट जाएंगे।

Related Articles

Back to top button