छत्तीसगढ़

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

बलरामपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी अचानक गिरी बिजली की चपेट में आ गए। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

Advertisement

घटना चांदो थाना क्षेत्र के कंदरी गांव की है। जानकारी के मुताबिक बारिश के दौरान दो युवक बचाव के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े हुए थे। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली पेड़ पर गिरी और दोनों युवक उसकी चपेट में आ गए। बिजली गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े।

 

ग्रामीणों ने तत्काल दोनों युवकों को संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

 

सूचना मिलते ही चांदो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं प्रशासन ने लोगों से बारिश और गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों तथा पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button