बिलासपुर

कोयले की हेराफेरी का खुलासा….फरार दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर के मस्तुरी थाना पुलिस ने कोयला हेराफेरी के चर्चित मामले में फरार चल रहे दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों पर उच्च गुणवत्ता वाले जी-11 कोयले की हेराफेरी कर उसकी जगह घटिया और गिट्टी मिश्रित कोयला सप्लाई करने का आरोप है।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, एसीसीएल गेवरा माइंस से राशि स्टील एंड पावर प्लांट के लिए भेजे गए करीब 30 हजार टन कोयले में हेराफेरी की गई थी। जांच में सामने आया कि रास्ते में ट्रेलरों से उच्च गुणवत्ता वाला कोयला उतारकर उसकी जगह मिलावटी कोयला भर दिया जाता था। इस पूरे खेल में ट्रेलर चालक, वाहन मालिक और कोल डिपो संचालक की मिलीभगत सामने आई थी।

 

मामले में पहले चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब फरार आरोपी वैभव सोनी उर्फ चुकलू और निखिल साहू को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन और एक हजार रुपये नगद जब्त किए गए हैं, दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपने साथियों के साथ मिलकर कोयले की हेराफेरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले में पुलिस की आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button