बिलासपुर

फांसी के दो अलग-अलग मामले, 24 वर्षीय युवक और 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर के हिर्री थाना क्षेत्र में फांसी लगाकर आत्महत्या के दो अलग-अलग मामलों ने इलाके को झकझोर कर रख दिया है। एक ही दिन में हुई इन घटनाओं से क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

पहला मामला भोजपुरी गांव का है, जहां 24 वर्षीय विक्की कौशल ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं दूसरी घटना छोटे मेड़पार गांव में सामने आई, जहां 48 वर्षीय अजय गिरी गोस्वामी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों घटनाओं की सूचना मिलने पर हिर्री पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 

पुलिस के मुताबिक फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और परिजनों के बयानों के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।यदि आप या आपका कोई परिचित भावनात्मक संकट में है या आत्महत्या के विचारों से जूझ रहा है, तो तुरंत परिवार, मित्रों या किसी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सहायता लें।

Related Articles

Back to top button