बिलासपुर

BREAKING : कलेक्ट्रेट परिसर में महिला ने की आत्मदाह की कोशिश…..

(भूपेंद्र सिंह राठौर के साथ जय साहू) : बिलासपुर कलेक्ट्रेट में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला पेट्रोल और माचिस लेकर आत्मदाह की चेतावनी देते हुए पहुंची। महिला का कहना है कि चांटीडीह क्षेत्र में हाल ही में अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान उसका घर तोड़ दिया गया था, लेकिन उसे अभी तक दूसरी जगह आवास आवंटित नहीं किया गया है। अपनी इसी मांग को लेकर महिला ने कलेक्ट्रेट में जमकर हंगामा किया।

Advertisement

महिला के आत्मदाह की धमकी से प्रशासन और पुलिस विभाग सतर्क हो गया। मौके पर सिविल लाइन पुलिस तुरंत पहुंची और स्थिति को काबू में किया। पुलिस महिला को समझाने का प्रयास कर रही है और मामले को सुलझाने के लिए संबंधित अधिकारियों से बातचीत की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button