छत्तीसगढ़

कर्मचारियों को मिली राहत, ट्रांसफर पर छूट की अवधि 30 जून तक बढ़ाई गयी

 

Advertisement

रायपुर – प्रदेश के शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए राहतभरी खबर है। राज्य सरकार ने वर्ष 2025 की स्थानांतरण नीति के तहत ट्रांसफर पर लगाई गई रोक में आंशिक राहत की अवधि बढ़ा दी है। अब यह छूट 30 जून 2025 तक प्रभावी रहेगी। गौरतलब है कि पहले यह अवधि 25 जून तक ही निर्धारित थी। सरकार के इस निर्णय से स्थानांतरण की प्रतीक्षा कर रहे कई अधिकारियों और कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। आदेश जल्द ही संबंधित विभागों को भेजे जाएंगे।

Advertisement

Related Articles

Back to top button