छत्तीसगढ़

10 जनवरी को मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे मीसा बंदियों के सम्मेलन में -उपासने

Advertisement

(शशि कोंन्हेर) : लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने जी ने प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज भेंट कर 10 जनवरी को वृन्दावन सभा भवन में समय सुबह 11:00 से आयोजित सेनानी संघ के परिवार सम्मेलन हेतु निमंत्रित किये, मुख्यमंत्री ने सहमति प्रदान की ,सम्मेलन मे संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद श्री कैलाश सोनी  , राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री संतोष शर्मा व मध्य प्रदेश के महामंत्री श्री सुरेंद्र द्विवेदी रहेगें।

Advertisement

उपासने जी ने बताया की भूपेश सरकार द्वारा सेनानियों की बंद की गयी सम्माननिधि व अन्य सुविधाओं के बारे में निर्मित वैधानिक स्थिति आदि की विस्तृत जानकारी श्री उपासने ने पत्र व चर्चा के माध्यम से दी जिसे गंभीरता से लिए

मुख्यमंत्री ने तत्काल अधिकारियों को निर्देशित किया की सेनानियों की सम्मान निधि सहित सभी सुविधाएं शीघ्र प्रारंभ होने हेतु कार्यवाही कर सूचित करें ,उन्होंने वित्त मंत्री ओ पी चौधरी को बजट प्रावधान के निर्देश भी दिये। श्री उपासने  ने बताया की बड़ी गंभीरता से मुख्यमंत्री ने आपातकाल की जेल में दी गयी प्रताड़नाओं को गंभीरता से सुना व कहा की कांग्रेस ने पूरे देश को ही जेल बना दिया था।

अपनी सत्ता के लिए,मुख्यमंत्री ने कहा की ऐसे मीसा बंदी व परिवार निश्चित ही सम्मान के अधिकारी व प्रेरणा देने वाले हैँ।मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस पर सभी सेनानियों का शासन स्तर पर सम्मान करने आश्वस्त किया तथा 26 जून को प्रदेश के समस्त सेनानियों को अपने बंगले पर सहभोज के साथ सम्मानित  की बात कही.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button