रायपुर

खेत में जुआ खेलते 2 आरोपी गिरफ्तार, मर्सिडीज और लाखों नगद जब्त

रायपुर ग्रामीण पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अभनपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से लाखों रुपये नगद, मर्सिडीज कार और आईफोन भी बरामद किए हैं।मामला रायपुर ग्रामीण और धमतरी जिले की सीमा पर स्थित ग्राम टोकरो का है, जहां खेतों के बीच जुआ खेले जाने की सूचना पुलिस को मुखबिर से मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और डीएसपी नवा रायपुर के नेतृत्व में अभनपुर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

Advertisement

पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोग भागने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों को दौड़ाकर पकड़ लिया, जबकि अन्य आरोपी अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर फरार हो गए।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल सिंह और रितेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उनकी पहचान की जा रही है।

Advertisement

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 6 लाख 34 हजार रुपये नगद, एक ताश की गड्डी, एक मर्सिडीज कार और दो आईफोन जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 42 लाख रुपये बताई जा रही है।फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button