छत्तीसगढ़

अवैध रूप से एल्युमिनियम जैसे चांदी की सिल्ली परिवहन करते दो अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार..

Advertisement

रायपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। खमतराई थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में चांदी जैसी दिखने वाली एल्यूमिनियम सिल्ली बरामद की है। यह कार्रवाई सोमवार 15 अप्रैल को की गई।

Advertisement

खमतराई पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति एक दोपहिया वाहन में अवैध रूप से मेटल सिल्ली लेकर मेटल पार्क, उरला से खमतराई की ओर आ रहे हैं।

सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश और थाना प्रभारी खमतराई निरीक्षक सचिन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा भनपुरी चौक पर नाकेबंदी की गई।

नाकेबंदी के दौरान मुखबिर द्वारा बताए गए स्कूटर को आते देखा गया, जिसे टीम ने रोका। वाहन पर सवार दोनों व्यक्तियों की पहचान ओंकार जाधव (जिला सांगली, महाराष्ट्र) और अजय गेजगे (जिला सोलापुर, महाराष्ट्र) के रूप में हुई। पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद बैग से एल्यूमिनियम जैसी चांदी की कुल 115 नग सिल्ली बरामद की गई, जिनका वजन लगभग 56.300 किलोग्राम है।

Related Articles

Back to top button