छत्तीसगढ़

माओवादियों द्वारा प्लांट किए गए IED की चपेट में आने से सीआरपीएफ जवान घायल….

Advertisement

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां माओवादियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। घटना आज सुबह, 11 जनवरी 2025 को, थाना बीजापुर क्षेत्र के महादेव घाट इलाके में हुई।

Advertisement

सीआरपीएफ की 196वीं बटालियन की टीम सुबह के समय एरिया डॉमिनेशन अभियान के तहत जंगलों में गश्त पर निकली हुई थी। इस दौरान, माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED में विस्फोट हो गया, जिसमें एक जवान घायल हो गया।

घायल जवान को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल, बीजापुर में भर्ती कराया गया है। जवान की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button