दुर्ग

दो सगे भाइयों का बदमाशों ने किया अपहरण….

भिलाई – शहर में दो सगे भाइयों के अपहरण से सनसनी फैल गई है। दोनों भाई ठेला लगाकर एगरोल बेचने का काम करते थे। गुरुवार रात कार सवार बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में दोनों भाइयों का अपहरण कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Advertisement

घटना भिलाई नगर के साईं नगर कैंप-1 इलाके की है। अपहृत भाइयों की पहचान 31 वर्षीय विष्णु प्रसाद साव और 27 वर्षीय शुभम प्रसाद साव के रूप में हुई है। दोनों भाई कैंप-1 के सुभाष चौक पर ठेला लगाकर एगरोल का धंधा करते थे।

Advertisement

 

गुरुवार रात करीब 8 बजे यूपी पासिंग नंबर की आर्टिका कार में सवार तीन से चार लोग मौके पर पहुंचे और एगरोल ठेले के पास से दोनों भाइयों को जबरन उठा ले गए।घटना को हुए 18 घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है लेकिन अब तक अपहरणकर्ताओं या अपहृत भाइयों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

 

पुलिस की प्रारंभिक जांच में लेन-देन के विवाद की आशंका जताई जा रही है। वहीं, छावनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर अपहरणकर्ताओं की तलाश तेज कर दी है।भिलाई में हुई इस घटना ने लोगों में दहशत का माहौल बना दिया है। अब देखना होगा कि पुलिस अपहरणकर्ताओं तक कब तक पहुंच पाती है और दोनों भाइयों को सुरक्षित घर ला पाती है।

 

Related Articles

Back to top button