विदेश

ट्रंप ने फिर दी ईरान को चेतावनी, बोले अमेरिका पर हमला हुआ तो….!

इजरायल और ईरान में जारी जंग के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक बार फिर कड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने साफ कहा कि इजरायल की ओर से ईरान पर किए हमलों में अमेरिका का कोई रोल नहीं है। अगर ईरान ने अमेरिका पर किसी भी तरह से हमला किया तो अमेरिका पूरी ताकत से ऐसा जवाब देगा जो पहले कभी देखा नहीं गया होगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि हम आसानी से ईरान और इजरायल के बीच समझौता करवा सकते हैं और इस खूनी संघर्ष को समाप्त कर सकते हैं।

Advertisement

यह पहली बार नहीं है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेताया है। इससे पहले ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा था कि ‘‘यह उससे भी कहीं अधिक बुरा होगा, जो वो सोचते हैं, अनुमान लगाते हैं, या उन्हें बताया गया है।’’ उन्होंने कहा था कि अमेरिका दुनिया के सबसे अच्छे और घातक सैन्य उपकरण बनाता है और इनमें से काफी कुछ इजरायल के पास है और वो जानते हैं कि इसका उपयोग कैसे करना है।

Advertisement

डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले यह भी कहा था कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम पर अंकुश लगाने के लिए जल्द से जल्द समझौता करे। ट्रंप ने कहा था कि ईरान के पास दूसरा अवसर भी है जिससे अधिक तबाही से बचा जा सकता है। ट्रंप ने ईरान पर इजरायल की ओर से किए जा रहे हमलों के बीच अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ बैठक भी की है।

Related Articles

Back to top button