ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर, 5 लोगों की हुई मौत, अन्य घायल

कवर्धा जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र में रॉन्ग साइड से आ रहे एक ट्रक ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बोलेरो में सवार 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 3 महिला शिक्षिकाएं, एक नाबालिग लड़की और बोलेरो चालक शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक बोलेरो में सवार सभी लोग कोलकाता के रहने वाले थे। वे मध्यप्रदेश के बालाघाट स्थित कान्हा नेशनल पार्क घूमने के बाद बिलासपुर लौट रहे थे, जहां से उन्हें रात में ट्रेन पकड़नी थी। लेकिन एनएच-30 के चिल्फी घाटी के अकालघरिया मोड़ पर ट्रक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो पूरी तरह चकनाचूर हो गई। मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक लड़की ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 5 अन्य घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना पर चिल्फी पुलिस और डायल 112 टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। ट्रक को जब्त कर लिया गया है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि हादसे की जांच जारी है।




