देश

श्रद्धालुओं को ले जा रहा ट्रैक्टर-ट्राली तालाब में पलटा….22 की मौत

Advertisement

कासगंज में बड़ा हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर ट्राली के तालाब में पलटने से सात बच्चों सहित 22 लोगों की मौत हो गई। यह ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गया। स्थानीय लोग प्रशासन की मदद से तलाश में जुट गए। करीब तीन घंटे की तलाश के बाद तीन लोगों का पता नहीं चल सका है। गोताखोर तालाब में तलाश कर रहे है। घायलों को कासगंज जिला अस्तपाल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement
Advertisement

थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नगला कसा निवासी से ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर करीब 54 लोग शनिवार की सुबह गंगा स्नान के लिए गए थे। ट्रैक्टर करीब साढ़े नौ बजे गांव से निकला था। करीब साढ़े दस बजे थाना पटियाली क्षेत्र के गांव थाना दरियावगंज के बाहर पहुंचा था तो तेज रफ्तार से जा रहा ट्रैक्कर पुलिया पर अनियंत्रित हो गया। ट्रैक्टर सीधे तालाब में जा गिरा। ट्राली में सवार लोगों की चीख की आवाज सुन आसपास के लोग पहुंच गए। गांव के लोग मदद में जुट गए। ट्राली में सवार लोगों की संख्या अधिक थी, तालाब की भी गहराई ज्यादा होने के कारण गांव के लोग अधिक मदद नहीं कर सके। कुछ ही लोगों को पानी से बाहर निकाल पाए। हादसे की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी जुट गए। मौके पर पहुंचे कासगंज के डीएम, एसपी ने घटना स्थल पर पहुंचकर 20 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। 15 लोग घायल हुए है। घायलों को स्थानीय अस्तपाल में भर्ती कराया गया। मरने वालों में सात बच्चे भी शामिल है। अभी तीन लोगों ऐसे है जिनका पता नहीं चल सका है। गोताखोरों की टीम भी तलाश नहीं कर पाई है। तालाबा को खाली कराने की काम शुरू किया गया है। इस हादसे से एटा और कासगंज के जिले में शोक है। अलीगढ़ मंडल कमिश्नर रवेंद्र कुमार ने बताया कि अब तक 22 की मौत हो चुकी है। 10 गंभीर घायल है। कुल 54 लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार थे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button