बिलासपुर

गुरुघासीदास विश्वविद्यालय के लॉ छात्र ने किया आत्महत्या का प्रयास, आग से झुलसने पर हालत गंभीर

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय के लॉ विभाग में BALLB चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र आयुष यादव ने आत्महत्या का प्रयास करते हुए खुद को आग के हवाले कर दिया। यह घटना 15 जनवरी की सुबह की बताई जा रही है।

Advertisement

घटना के तुरंत बाद छात्र को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। फिलहाल उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह घटना विश्वविद्यालय परिसर के भीतर नहीं हुई है, हालांकि छात्र ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसे लेकर अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

Advertisement

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने छात्र का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और कॉल डिटेल्स व मैसेज की जांच की जा रही है। साथ ही परिजनों और सहपाठियों से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि छात्र किसी मानसिक तनाव या दबाव में तो नहीं था।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और तथ्यों के सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button