छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर नक्सलियों को बड़ा झटका, 82 लाख के 11 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

पखांजूर नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र सीमावर्ती गढ़चिरौली जिले में 11 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इन सभी पर कुल 82 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

समर्पण कार्यक्रम डीजी रश्मि शुक्ला की मौजूदगी में संपन्न हुआ, जहां नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्यधारा में लौटने का संकल्प लिया। आत्मसमर्पित नक्सली अपने साथ चार हथियार भी लेकर पहुंचे।

Advertisement

गढ़चिरौली पुलिस के अनुसार, ये सभी नक्सली लंबे समय से छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र बॉर्डर के जंगलों में सक्रिय थे और कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं। पुलिस का मानना है कि यह समर्पण अभियान क्षेत्र में नक्सल प्रभाव को कम करने की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Advertisement

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि विकास और विश्वास की नीति के चलते नक्सलियों का आत्मसमर्पण लगातार बढ़ रहा है।

 

Related Articles

Back to top button