बिलासपुर

भीषण गर्मी के बीच मिलेगी राहत….21 अप्रैल को बारिश की संभावना

Advertisement

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर –  गर्मी का भीषण प्रकोप जारी है। दिन में अब गर्म हवाएं चलने लगी है। लू जैसी स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। दिन में घर से निकलना मुश्किल हो गया है। रात में बिना एसी, कूलर के सो पाना कठिन है। इस बीच राहत की खबर है कि आसमान बादल में फिर धूम मचाएंगे। 21 अप्रैल से बिलासपुर में वर्षा की स्थिति बन रही है। तापमान में गिरावट का अनुमान है।

Advertisement

कड़ी धूप के बीच बादलों के बीच हलचल होने लगी है। मौसम में परिवर्तन के संकते मिलने लगे हैं। शनिवार को न्यायधानी का मौसम शुष्क बना रहा। जिस वजह से तेज गर्मी का अहसास हुआ। दिन में घर से निकलना दूभर था। सड़क मानों आग उगल रही थी। घर की छत व दीवार तप रही थी। शरीर से पसीना थमने का नाम नहीं ले रहा था। गर्मी से लोग दिनभर व्याकुल नजर आए। स्थिति यह की घर की छत पर रखे पानी की टंकी तक गर्म हो चुके है। 

बता दे कि शुक्रवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। देवरीखुर्द, सिरगिट्टी क्षेत्र में नगर निगम द्वारा प्रतिदिन टैंकर से पानी भेजा जा रहा है। ग्राउंड वाटर लेवल भी कम हो रहा है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा चुका है। वहीं अगर कुछ तालाबों की बात की जाए तो पिछले साल से तालाब में अभी ठीक ठाक पानी है। हालांकि अब तापमान बढ़ने के साथ ही तेजी से पानी कम होना शुरू हो जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button