बिलासपुर

सड़ी-गली अवस्था में शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस…..

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – जिले में अपराध का ग्राफ बढ़ते ही जा रहा है। रोज कहीं न कहीं अप्रिय घटना की सूचना लगातार लोगों को मिल रहीं है। ताजा मामले में रविवार को चिल्हाटी क्षेत्र में सड़ी-गली अवस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया।

Advertisement

नदी किनारे झाड़ियों के बीच लाश सूखकर ढांचे के रूप में तब्दील हो गया था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव की शिनाख्त महिला के रूप में की।

Advertisement

तफ्तीश के दौरान नदी के आसपास महिला के कपड़े बरामद हुए। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर इस रहस्यमयी घटना के कारणों का जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button