यूनियन चुनाव को लेकर रेलवे क्षेत्र में बढ़ी सरगर्मी, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर कांग्रेस, यूनियन मान्यता चुनाव के लिए जोश और जुनून के साथ अपनी ताकत झोंक रही है। 4, 5 और 6 तारीख को होने वाले इस चुनाव के लिए प्रचार का दौर अब अंतिम चरण में है।

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मजदूर कांग्रेस ने एक भव्य रैली निकाली, जिसने रेलवे क्षेत्र का भ्रमण किया । इस रैली में बड़ी संख्या में मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। इस दौरान संगठन ने अपनी मुख्य मांग, पुरानी पेंशन योजना (ओल्ड पेंशन स्कीम) की बहाली को लेकर जोर दिया। संगठन का कहना है कि नई पेंशन योजना कर्मचारियों के हित में नहीं है, और पुरानी पेंशन योजना उनके भविष्य को सुरक्षित करने का बेहतर विकल्प है। संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि वे कर्मचारियों की समस्याओं को रेल प्रबंधन के सामने रखने और समाधान के लिए लगातार प्रयास करेगे।

गौरतलब है कि 11 साल बाद हो रहे रेलवे यूनियन के मान्यता के लिए चुनाव में मजदूर कांग्रेस य अपने पक्ष में समर्थन जुटाने पूरी ताकत से जुटा है। बी कृष्ण कुमार, मजदूर कांग्रेस ने मण्डल समन्वय ने बताया उनके यूनियन का उद्देश्य मजदूरों और कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा करना है। पुरानी पेंशन योजना बहाल कराना उनके एजेडे है, और कहा हमें उम्मीद है कि चुनाव में कर्मचारियों साथियों का भरपूर समर्थन मिलेगा।
चुनाव प्रचार के दौरान कर्मचारियों की बड़ी भागीदारी से यह साफ है कि पुरानी पेंशन योजना की मांग अब एक बड़े जन आंदोलन का रूप ले चुकी है। अब देखना यह होगा कि यह आंदोलन भविष्य में क्या रंग लाता है।




