बिलासपुर

पुलिस नाम का दुरुपयोग पड़ा भारी, स्कॉर्पियो जब्त

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर में सोशल मीडिया पर एक स्कॉर्पियो गाड़ी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गाड़ी पर ‘पुलिस’ लिखा हुआ है और अंदर बाउंसर बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Advertisement

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक स्कॉर्पियो वाहन पर ‘पुलिस’ लिखा हुआ है, जबकि उसमें वर्दीधारी पुलिसकर्मी नहीं बल्कि बाउंसर बैठे हुए हैं। इस तरह पुलिस का नाम और पहचान का दुरुपयोग करना कानूनन अपराध माना जाता है। एसएसपी के संज्ञान में आते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर लिया है। अब वाहन मालिक और इसमें शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Advertisement

एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा पहली बात तो यह पुलिस की गाड़ी नहीं है। उसमें ‘पुलिस’ लिखा गया है, जो पूरी तरह गलत है। यदि इस तरह का दुरुपयोग किया गया है तो संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस लिखकर या किसी भी प्रकार का बोर्ड/स्टिकर लगाकर भ्रम फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी वाहन में ‘पुलिस’ या अन्य शासकीय चिन्ह का उपयोग नहीं कर सकता। ऐसा करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और वाहन मालिक के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है। इस कार्रवाई के बाद साफ है कि कानून का दुरुपयोग करने वालों पर अब कड़ी नजर रखी जा रही है।

Related Articles

Back to top button