बिलासपुर

Heat Stroke Death: लू लगने पर झोलाछाप डॉक्टर से कराया इलाज, तबियत बिगड़ने पर पंहुचा सिम्स, हुई मौत

Advertisement

(आशीष मौर्य) : बिलासपुर मे भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। परसदा वार्ड क्रमांक 9 का रहने वाला 35 वर्षीय सन्नी कौशिक रोजी मजदूरी का काम करता है.शुक्रवार को अचानक उसकी तबियत ख़राब हो गयी. लू लगने के कारण उसने क्षेत्र के ही झोलाछाप डॉक्टर से अपना इलाज कराया. सन्नी को राहत मिलने की बजाये उसकी तबीयत और खराब होने लगी.

Advertisement
रमेश कौशिक (मृतक का भाई )

आनन फानन में परिवार वालों ने उसे शनिवार की दोपहर सिम्स में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया.गर्मी का कहर अब जानलेवा साबित हो रहा है. बिलासपुर संभाग मे हीटस्ट्रोक से अब तक एक दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button