बिलासपुर

नेशनल हाइवे पर फैला राखड़ बन सकता हैं दुर्घटना का कारण, राहगीर हो रहे परेशान….

Advertisement

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में पेंड्रीडीह चौक पर एक ट्रेलर पलटने से सड़क पर राखड़ (डस्ट) फैल गया है। इस घटना से सड़क पर चल रहे छोटे-बड़े वाहनों को गंभीर खतरा पैदा हो गया है।

Advertisement


सड़क पर फैले राखड़ के कारण वाहन चालकों को सांस लेने में परेशानी हो रही है, आंखों में जलन हो रही है और दृश्यता भी कम हो गई है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों के लिए यह स्थिति बेहद खतरनाक साबित हो रही है।


फिलहाल, पुलिस और स्थानीय प्रशासन को जल्द से जल्द इस राखड़ को हटाने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना को रोका जा सके। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो यह स्थिति गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।

Related Articles

Back to top button