छत्तीसगढ़बिलासपुर

VIDEO : ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर फहराया गया फ़िलिस्तीन देश का झंडा,तारबाहर क्षेत्र की घटना..

(आशीष मौर्य के साथ जयेंद्र गोले) : बिलासपुर: ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सोमवार को बिलासपुर के तारबाहर क्षेत्र में फिलिस्तीन का झंडा लहराए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

Advertisement

इस जुलूस के दौरान सड़क पर लगाए गए विदेशी झंडे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला गरमा गया।

Advertisement

सूत्रों के अनुसार, तारबाहर क्षेत्र में आज जुलुस निकाला जाना था उसी समय सड़क पर फिलिस्तीन का झंडा लहराता हुआ दिखा।

हिंदू संगठनों ने इस पर आपत्ति जताते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) से शिकायत दर्ज कराई है। संगठनों का कहना है कि जुलूस में किसी विदेशी देश का झंडा फहराना न केवल गलत है, बल्कि अति निंदनीय भी है।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि विवादित झंडा किसने और क्यों सड़क पर लहराया गया।

साथ ही, पुलिस ने आश्वासन दिया है कि धार्मिक आयोजनों में किसी भी प्रकार के विवादित प्रतीकों या झंडों के इस्तेमाल की अनुमति नहीं दी जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button