छत्तीसगढ़

ईंट भट्ठा में बंधक बनाए गए मजदूरों को पुलिस ने कराया सकुशल मुक्त….

Advertisement

बलौदाबाजार जिले में एक बड़ी और सराहनीय कार्रवाई को अंजाम देते हुए पुलिस ने ईंट भट्ठा में बंधक बनाए गए मजदूरों को सकुशल मुक्त कराया है।

Advertisement

मामला ग्राम गंगरौली, जिला गोंडा, उत्तर प्रदेश के ग्राम मल्दी निवासी कुछ परिवारों का है, जिन्हें काम का झांसा देकर बलौदाबाजार लाया गया और ईंट भट्ठा में बंधक बनाकर रखा गया था।

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में थाना सुहेला पुलिस और जिला गोंडा पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई करते हुए सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला।

जब ये मजदूर अपने गांव सकुशल लौटे, तो उन्होंने एसपी भावना गुप्ता से मिलकर उनका धन्यवाद किया और इस मानवीय और त्वरित कार्रवाई के लिए बलौदाबाजार पुलिस की प्रशंसा की।

Related Articles

Back to top button