छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर के होटल में दर्दनाक हादसा, स्विमिंग पूल में डूबने से मार्केटिंग मैनेजर की मौत..

Advertisement

(भूपेंद्र सिंह राठौर ) : बिलासपुर के एक होटल में स्विमिंग पूल हादसे का मामला सामने आया है। हैदराबाद से आए एक मार्केटिंग मैनेजर की स्विमिंग के दौरान डूबने से मौत हो गई।घटना होटल रेड डायमंड की है, जो तोरवा थाना क्षेत्र में स्थित है।

Advertisement

मृतक का नाम एमजे फारूक बताया जा रहा है, जो हैदराबाद की एक कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर थे। बताया जा रहा है कि फारूक कंपनी के काम से बिलासपुर आए थे और होटल में रूम बुक कर रुके हुए थे। शुक्रवार की शाम वे होटल के स्विमिंग पूल में नहा रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही तोरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, और होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।फिलहाल इस मामले में कोई आपराधिक एंगल सामने नहीं आया है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button