मनोरंजन

सलमान खान का हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा….लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से एक्टर को मिली धमकी

एक्टर सलमान खान को एक बार फिर से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिकस मुंबई पुलिस के ट्रैफिक डिवीजन को व्हाट्सएप पर सलमान खान को लेकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग नाम लेकर किसी व्यक्ति की तरफ से धमकी भेजी गई है। इसमें उसने इस पूरे मामले को रफा दफा करने के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग की है।

Advertisement

धमकी देने वाले ने कहा कि अगर उन्होंने इस बात को सीरियसली नहीं लिया तो सलमान खान का हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा। बता दें कि अभी हाल में ही सलमान खान के दोस्त एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Advertisement

इस मामले में मुंबई पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। क्राइम ब्रांच की टीम को भी इसकी सूचना दी गई है। धमकी देने वाले की पहचान की जा रही है। धमकी भरे मैसेज में कहा गया है कि इसे हल्के में न लें। अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं और लॉरेंस बिश्नोई से दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं तो उन्हें 5 करोड़ रुपये देने होंगे। अगर पैसे नहीं दिए तो उनकी हालत बाबा सिद्दीकी से भी बदतर की जाएगी। इस धमकी के बाद सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Related Articles

Back to top button