26 जनवरी को ध्वजारोहण की सूची जारी, रायपुर में राज्यपाल व बिलासपुर में मुख्यमंत्री करेंगे ध्वजारोहण

आगामी 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालयों में होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर शासन ने विधिवत सूची जारी कर दी है। इस सूची में यह तय किया गया है कि किस जिले में कौन मंत्री, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री या भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी ध्वजारोहण करेंगे।
जारी सूची के अनुसार राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल महोदय ध्वजारोहण करेंगे। वहीं प्रदेश के अन्य जिला मुख्यालयों में मंत्री, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण करेंगे।
प्रशासन द्वारा सभी जिला मुख्यालयों में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आम जनता की सहभागिता को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।गणतंत्र दिवस को गरिमामय और भव्य रूप से मनाने के लिए शासन और प्रशासन पूरी तरह तैयार है, वहीं ध्वजारोहण की सूची जारी होने के साथ ही कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।




