बिलासपुर

पत्नी के चरित्र पर संदेह करने वाले पति ने, दूधवाले पर चलाया चापड़…..

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – शक और अविश्वास ने एक शख्स को ऐसा हैवान बना दिया कि उसने दिनदहाड़े सड़क पर एक मासूम दूधवाले पर जानलेवा हमला कर दिया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां चरित्र संदेह के चलते एक पति ने खून की होली खेल दी। गंभीर रूप से घायल युवक ICU में ज़िंदगी और मौत से जूझ रहा है, जबकि आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

Advertisement
आरोपी

घायल युवक का नाम जयपाल साहू है, जो रोज़ की तरह दूध बांटने के लिए निकला था। लेकिन उसे क्या पता था कि आज की सुबह उसके लिए कहर बनकर आएगी। रविवार की सुबह जयपाल जब मरिमाई मंदिर के पास दूध देने पहुँचा, तभी मोहम्मद मोबिन नाम का युवक अचानक उसके सामने आया और बिना कुछ बोले उस पर चापड़ से हमला कर दिया। सिर, गर्दन और शरीर पर कई वार किए गए। जयपाल वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़ा। चीख-पुकार मच गई, लेकिन हमला इतना खौफनाक था कि कोई बीच-बचाव की हिम्मत नहीं जुटा पाया।

Advertisement

स्थानीय लोगों ने किसी तरह जयपाल को सिम्स अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उसे तुरंत ICU में भर्ती किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत बेहद नाजुक है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी मोबिन की पत्नी करीब डेढ़ महीने पहले उसे छोड़कर तिफरा स्थित मायके चली गई थी। मोबिन को शक था कि उसकी पत्नी और दूधवाले जयपाल के बीच अवैध संबंध हैं। इसी शक ने उसे अंधा बना दिया और उसने खून से बदला लेने की ठान ली।

हमले के बाद मोबिन भागकर अपनी पत्नी के घर की ओर निकल पड़ा, लेकिन सिविल लाइन पुलिस को पहले ही सूचना मिल चुकी थी। समय रहते पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस दर्दनाक घटना ने दो परिवारों को बर्बादी की कगार पर ला खड़ा किया है। मरिमाई क्षेत्र के लोग अभी भी स्तब्ध हैं। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि शक के चलते कोई इंसान इतना वहशी बन सकता है।

 

Related Articles

Back to top button