बिलासपुर
12वीं के छात्र ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर – हिर्री थाना क्षेत्र के सकर्रा गांव में एक 17 वर्षीय छात्र हरीश चक्रधारी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के मुताबिक, हरीश 12वीं कक्षा का छात्र था और परीक्षा देने के बाद घर लौटा था। इसके बाद उसने अपने कमरे में आत्मघाती कदम उठा लिया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। इस घटना से गांव में शोक की लहर है।




