छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर के मोहभट्टा में पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ को दी 33,700 करोड़ की सौगात, कहा – “हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे

बिलासपुर जिले के ग्राम मोहभट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 33,700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़वासियों को बधाई दी और कहा कि यह राज्य के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

Advertisement

बिलासपुर के मोहभट्टा में आयोजित इस जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नवरात्रि का पहला दिन माता महामाया और माता कौशल्या की धरती पर शुभ संयोग लेकर आया है। इस दौरान उन्होंने गरीबों के लिए घर, स्कूल, सड़क, रेल, बिजली और गैस पाइपलाइन जैसी कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा :
“छत्तीसगढ़ को राज्य बने 25 साल हो चुके हैं और यह रजत जयंती वर्ष है। संयोग से यह साल अटल जी का जन्म शताब्दी वर्ष भी है। हमारी सरकार छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपनी गारंटियों को पूरा किया है। उन्होंने धान किसानों को दो साल का बकाया बोनस और बढ़े हुए एमएसपी का लाभ मिलने की बात कही। इसके अलावा, भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने और घोटालों की जांच शुरू करने का भी जिक्र किया।

Related Articles

Back to top button