कोरबा

11 फीट के किंग कोबरा का वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल में छोड़ा

कोरबा वनमंडल के पसरखेत रेंज अंतर्गत ग्राम छुईढोड़ा में उस समय ग्रामीणों में दहशत फैल गई, जब एक विशालकाय किंग कोबरा अचानक एक घर में घुस गया। घर के भीतर मौजूद लोगों ने सांप को देखते ही बाहर निकलकर वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग और वन्यजीव रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।

Advertisement

प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरुण पांडे, मुख्य वन संरक्षक मनोज पाण्डेय और वनमंडलाधिकारी प्रेमलता यादव के निर्देश पर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। वन्यजीव विशेषज्ञ जितेंद्र सारथी और सिद्धांत जैन ने सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए करीब 11 फीट लंबे किंग कोबरा का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सर्प को पंचनामा तैयार कर उसके प्राकृतिक वन क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

वन विभाग ने बताया कि किंग कोबरा भारत का सबसे लंबा विषैला सर्प है और इसे वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची-1 के तहत सर्वोच्च कानूनी संरक्षण प्राप्त है। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव या सर्प के दिखाई देने पर घबराएं नहीं और उसे नुकसान पहुंचाने के बजाय तत्काल वन विभाग या अधिकृत रेस्क्यू टीम को सूचना दें। अधिकारियों के अनुसार किंग कोबरा जैव विविधता और जंगलों के पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Related Articles

Back to top button