बिलासपुर

नशेड़ी आरक्षक ने भिखारी को भी नहीं छोड़ा, दो सौ रू लेकर भागा, सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद एसपी ने किया सस्पेंड…..

(आशीष मौर्य) : बिलासपुर – माँ महामाया मंदिर परिसर में आश्रय लेकर रह रही महिला से चिल्हर पैसे लेने का हवाला देकर एक वर्दीधारी आरक्षक द्वारा महज 200 रुपए लेकर भागने के मामले को एसपी ने संज्ञान में लेकर कार्रवाई की है।

Advertisement

मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उक्त आरक्षक की पहचान सुरेश पांडेय के रूप में की गई है, जिसे पुलिस लाइन से मंदिर ड्यूटी के लिए भेजा गया था। मामले में पुष्टि के बाद तत्काल उक्त आरक्षक सुरेश पांडेय को सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है की घटना के वक्त आरक्षक नशे की हालत में था. एसपी सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद दोषी आरक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करते हुए मामले में जांच बैठा दी है

Advertisement

Related Articles

Back to top button