बिलासपुर

निर्माण कार्य से अस्त-व्यस्त बिलासपुर स्टेशन: व्हीलचेयर सेवा ठप, मरीज और बुजुर्गों को कंधे पर ढोने को यात्री मजबूर.

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर रेलवे स्टेशन… जहां रोज़ाना हज़ारों यात्री आते-जाते हैं, लेकिन इन दिनों यहां की स्थिति बेहद अव्यवस्थित हो चुकी है। निर्माण कार्य के चलते स्टेशन का पूरा प्रबंध अस्त-व्यस्त है। हालात ऐसे हैं कि ह्वीलचेयर तक उपलब्ध नहीं हो पा रही है… और मरीजों व बुजुर्गों को कंधे पर उठाकर ले जाना पड़ रहा है।

Advertisement

बिलासपुर रेलवे स्टेशन में इन दिनों यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां चल रहे निर्माण और मरम्मत कार्य के कारण जगह-जगह सामान फैला हुआ है… रास्ते संकरे हो गए हैं… और व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हैं।

Advertisement

सबसे चिंताजनक स्थिति मरीजों और बुजुर्ग यात्रियों की है। स्टेशन में ह्वीलचेयर की सुविधा इन दिनों उपलब्ध नहीं है।ऐसे में यात्रियों को अपने परिजनों को कंधे पर उठाकर प्लेटफॉर्म तक लेकर जाना पड़ता है। रेलवे की यह लापरवाही।

परिवार वालों के लिए मजबूरी बन गया है, यात्री बताते हैं कि निर्माण कार्य चलते रहना जरूरी है, लेकिन वैकल्पिक व्यवस्था न होना सबसे बड़ी समस्या है। ना पर्याप्त स्टाफ… ना हेल्पर… और उपलब्ध संसाधन भी कहीं नजर नहीं आता। फिलहाल रेलवे प्रशासन का कहना है कि काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा, लेकिन तब तक यात्रियों को जो मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं… उन्हें नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता।

 

Related Articles

Back to top button