बिलासपुर

जिला शिक्षा अधिकारी ने कलेक्टर को गलत जानकारी दी….. शिक्षक स्कूल से गायब है या नौकरी से चलता किया!

(दिलीप जगवानी) : बिलासपुर – सेवा समाप्त करने के विरुद्ध पांच सहायक शिक्षको मामला एक साल से कोर्ट में लंबित है. मामले मे प्रभावित एक सहायक शिक्षक रास बिहारी को बिना कारण बताये स्कुल से ग़ायब रहने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने नोटिस जारी किया हैं. परेशान शिक्षक ने कलेक्टर से गुहार लगायी है.

Advertisement

कलेक्टर से मिलकर अपनी बात रखने आए रास बिहारी ताम्रकार ने बताया दो साल पहले सहायक शिक्षक के पद पर उनकी ज्वाइनिंग मस्तूरी के शासकीय स्कूल मे हुई थी लेकिन तीन माह बाद बिना किसी कारण से उनकी और चार अन्य सहायक शिक्षकों की अचानक सेवा समाप्त कर दी गई. लेकिन वेतन के आधार पर पीएफ की राशि डेढ़ साल बाद भी उनके खाते मे जमा की जा रहीं हैं पिछले दिनों निरिक्षण मे पहुंचे कलेक्टर को जिला शिक्षा अधिकारी ने लंबे समय से स्कूल से गैरहाजिर रहने वाले शिक्षकोने रास बिहारी ताम्रकार का नाम भी बताया इस पर कलेक्टर अवनीश शरण ने डेढ़ साल से स्कुल से अनुपस्थित सहायक शिक्षक रास बिहारी पर कार्यवाई करने जिला शिक्षा अधिकारी को आदेश दिया. इस आदेश से रास बिहारी पसोपेश मे पड़ गए हैं. एक तरफ सेवा समाप्त करने का आदेश हैं तो दूसरी ओर उन्हें स्कुल से गैर हाजिर बताया जा रहा है. फिल्हाल सभी पांच सहायक शिक्षको का मामला हाइकोर्ट मे विचाराधीन है.

Advertisement

शासन स्तर पर सेवा समाप्ति का यह मामला फिलहाल लंबित चल रहा है इस बीच कलेक्टर के दौरे के बाद स्कूल से बिना कारण अनुपस्थित रहने का आरोप लगाया जा रहा है ऐसी स्थिति मे रास बिहारी सहित प्रभावित सभी पांच सहायक शिक्षक परेशान हैं उनका कहना है शिक्षा विभाग अपने ही फैसले को लेकर विवाद मे फंसा है और उल्टे उनका निराकरण करने मे देरी की जा रहीं हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button