रायपुर

महादेवघाट पर खारुन नदी किनारे अज्ञात महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका

राजधानी रायपुर के महादेवघाट इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब खारुन रिवर के तट पर एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisement

प्रारंभिक जांच में महिला के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को संदेह है कि महिला पर किसी भारी वस्तु से हमला किया गया और बाद में सबूत छिपाने के इरादे से शव को नदी किनारे फेंक दिया गया।

Advertisement

पूरा मामला DD Nagar Police Station क्षेत्र का है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतका की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button