छत्तीसगढ़

संभायुक्त देर शाम निकले सड़कों पर,तखतपुर रोड पर मवेशी बैठे देख भड़के..

बिलासपुर : संभागायुक्त बिलासपुर श्री महादेव कावरे ने आज शाम 7 बजे बिलासपुर तखतपुर रोड सकरी, नेहरू नगर में सड़क पर मवेशी रोकने के लिए जारी अभियान का निरीक्षण किया।

Advertisement

अनेक जगह पर मवेशी गाय, भैंस बैठे मिले, जिस पर ज़िला प्रशासन और एसडीएम को तत्काल एक्शन लेने के निर्देश दिए। मवेशी के मालिकों का पता करने या आवारा होने पर एक्शन लेने को कहा।

Advertisement

संभागायुक्त ने सड़क किनारे स्थित व्यावसायिक मालिकों और दुकानदारों की बैठक लेने और जन जागरूकता हेतु पहल करने निर्देशित किया। एसडीएम श्री पीयूष तिवारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button