बिलासपुर

ट्रांसपोर्ट नगर में कबाड़ से भरा संदिग्ध ट्रक बरामद, जांच में जुटी पुलिस

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर – चकरभाठा पुलिस ने लावारिस हालत में खड़े एक ट्रक को जब्त किया है। ट्रक में भारी मात्रा में लोहे का कबाड़ भरा हुआ था, लेकिन मौके पर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं मिला।मिली जानकारी के अनुसार, चकरभाठा पुलिस अगस्त माह में पेट्रोलिंग पर निकली हुई थी।

Advertisement

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि परसदा स्थित ट्रांसपोर्ट नगर के पास एक संदिग्ध ट्रक खड़ा है, जिसमें लोहे का कबाड़ भरा हुआ है।सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। लेकिन जब पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली, तो वहां कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं मिला। ट्रक पूरी तरह लावारिस हालत में खड़ा था।

Advertisement

पुलिस ने मौके से ट्रक क्रमांक CG 10 G 1474 को जब्त कर थाना ले आई है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि कबाड़ से भरा यह ट्रक किसका है और इसे वहां किसने छोड़ा फिलहाल इस मामले में जांच जारी है और पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही ट्रक मालिक और इस पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button