बिलासपुर

65 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध मौत….लापता होने के अगले दिन मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

(धीरेन्द्र मेहता) : बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र में 65 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जगतार सिंह के रूप में हुई है। शव कॉलोनी के पास औंधे मुंह पड़ा मिला, जबकि घटनास्थल के पास उनके जूते और पैंट तथा कुछ दूरी पर उनकी स्कूटी खड़ी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

Advertisement

 

परिजनों के मुताबिक जगतार सिंह लापता थे, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट एक दिन पहले ही चकरभाठा थाने में दर्ज कराई गई थी। लेकिन अगले ही दिन उनका शव मिलने से परिवार में मातम पसरा है। परिजनों ने आशंका जताई है कि उनके साथ कोई अनहोनी हुई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाड की टीम को भी मौके पर बुलाया। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया और हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button