छत्तीसगढ़

मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की युवक की हत्या, इलाके में दहशत

बीजापुर जिले में एक बार फिर नक्सलियों ने युवक की हत्या कर दी। घटना बीजापुर जिले के थाना पामेड़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम एर्रापल्ली की है। जानकारी के मुताबिक, 26 दिसंबर की रात करीब 10 बजे पामेड़ निवासी पूनेम बुधरा, पिता जोगा, उम्र 22 वर्ष की अज्ञात हमलावरों ने कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।

Advertisement

मृतक के परिजनों के अनुसार, दो अज्ञात व्यक्ति चेहरे ढंककर घर के भीतर घुसे और युवक पर ताबड़तोड़ वार कर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

Advertisement

सूचना मिलते ही पुलिस बल को मौके के लिए रवाना किया गया है। पुलिस द्वारा घटना की तस्दीक कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है और पुष्टि के बाद आगे की जानकारी दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button