छत्तीसगढ़
सुशासन तिहार : यहां उतरा मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर….

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के मानपुर ब्लॉक अंतर्गत सीतगांव सेक्टर में आयोजित समाधान शिविर पहुंचे। इस अवसर पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे।
समाधान शिविर का आयोजन ग्राम सीतापुर में किया गया, जहां क्लस्टर के 8 ग्राम पंचायतों के लोगों से मुख्यमंत्री ने सीधा संवाद किया।
शिविर के दौरान पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री का वितरण भी किया गया। मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया।




