शराब घोटाला मामला : कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया ससरेंडर….

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब और कोल लेवी घोटाले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल ने करीब तीन साल बाद रायपुर स्थित आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा यानी ईओडब्ल्यू कार्यालय पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। वह लंबे समय से फरार चल रहे थे।
रामगोपाल अग्रवाल पर आरोप है कि कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष रहते हुए उन्होंने कथित घोटाले की रकम राजीव भवन मंगवाई थी। इस मामले में जांच एजेंसियां लंबे समय से उनकी तलाश कर रही थीं। हालांकि, उनके सरेंडर को लेकर ईओडब्ल्यू की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
इधर, आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा ने रामगोपाल अग्रवाल के बेटे वैभव अग्रवाल से भी इस मामले में लंबी पूछताछ की है। माना जा रहा है कि सरेंडर के बाद जांच एजेंसी उनसे घोटाले से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर पूछताछ करेगी। इस मामले पर अब सभी की नजर ईओडब्ल्यू की अगली कार्रवाई पर टिकी है।




