छत्तीसगढ़बिलासपुर

हीरा जड़ित सोने के कंगन चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

 

Advertisement

(आशीष मौर्य संपादक/ जयेंद्र गोले) : बिलासपुर। तारबाहर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हीरा जड़ित सोने के कंगन चोरी करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी गए दो नग कंगन, कीमत 3,00,520 रुपये, बरामद कर लिए गए हैं।

Advertisement

घटना 9 जनवरी 2025 से 12 जनवरी 2025 के बीच की है, जब पीड़िता डॉ. रिया माखिजा (निवासी मित्र विहार कॉलोनी, तारबाहर) किसी काम से बाहर गई थीं। इस दौरान उनके घर काम करने वाली नौकरानी हेमा ध्रुव उर्फ खुशी ने अलमारी से दो नग हीरा जड़ित सोने के कंगन चोरी कर लिए।

मामले की शिकायत 19 मार्च 2025 को दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 72/2025 धारा 306 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।

जांच के दौरान हेमा ध्रुव ने बताया कि उसने चोरी किए गए कंगन अपनी साथियों करुणा राजपूत और प्रीति राजपूत को गिरवी रखने या बेचने के लिए दिए थे। करुणा राजपूत ने एक कंगन सदर बाजार स्थित संतोषी ज्वेलर्स में ₹65,000 में गिरवी रखा, जबकि प्रीति राजपूत ने दूसरा कंगन राजकुमार जैन (मुंगेली) की दुकान में ₹40,000 में बेच दिया।

पुलिस ने हेमा ध्रुव, करुणा राजपूत, प्रीति राजपूत, मयंक कोटडिया (मुंगेली) और विजय कुमार गांधी (बिलासपुर) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दोनों कंगन बरामद कर लिए हैं। आरोपियों ने चोरी और गहनों को गिरवी रखने की बात स्वीकार कर ली है।

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णचंद सिदार, उपनिरीक्षक रामनरेश यादव, सहायक उपनिरीक्षक उमेश उपाध्याय, संजय शर्मा, आरक्षक महेंद्र सोनकर, भागीरथी गेंदले और महिला आरक्षक संतोषी पाटनवार का विशेष योगदान रहा। पुलिस आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button