देश
दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके..

दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के इलाकों में आज सुबह तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। आवाज के साथ आया यह भूकंप इतना तेज था कि काफी लोगों ने इसे महसूस किया। महज कुछ सेंकेड के इस भूंकप से लोगों में दहशत फैल गई और लोग अपने-अपने घरों और इमारतों से बाहर आ गए।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई। सुबह 5 बजकर 36 मिनट 55 सेकेंड पर आए इस भूकंप का केंद्र नई दिल्ली में ही जमीन से करीब 5 किलोमीटर नीचे बताया गया है।
भूकंप से अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। हालांकि, इस बीच भूकंप के बाद दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर लिखा, ”हमें उम्मीद है कि आप सभी सुरक्षित होंगे, दिल्ली! किसी भी आपातकालीन सहायता के लिए Dial 112 पर कॉल करें।”




