Uncategorized

एसएसपी शशि मोहन सिंह की पहल रंग लाई: “ऑपरेशन आघात” से 28 में 24 गांव नशामुक्ति की ओर

रायगढ़ जिले के अंतिम छोर कुरू गांव में जनजागरूकता और नशामुक्ति को लेकर बड़ा संदेश देखने को मिला। यहां आयोजित विशेष शिविर में एसएसपी शशि मोहन सिंह पहुंचे और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान “ऑपरेशन आघात” के तहत चल रहे अभियान की सराहना की गई, जिसने क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाया है।

Advertisement

खरसिया तहसील के ग्राम पंचायत कुरू में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस और ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय देखने को मिला। एसडीओपी प्रभात कुमार पटेल ने बताया कि “ऑपरेशन आघात” के तहत जहां नशे के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, वहीं जनजागरूकता अभियान भी समानांतर चलाया जा रहा है। इसका असर यह हुआ कि जोबी क्षेत्र के 28 गांवों में से 24 गांव अब नशामुक्ति की दिशा में आगे बढ़ चुके हैं।

Advertisement

कार्यक्रम में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने महिलाओं की भूमिका को इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति ने जिस तरह नशे के खिलाफ जनआंदोलन खड़ा किया है, वह सामाजिक बदलाव की मिसाल है। पुलिस और जनता के इस समन्वय को सामुदायिक पुलिसिंग का मजबूत उदाहरण बताते हुए उन्होंने कहा कि जोबी मॉडल पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा बन सकता है।

Related Articles

Back to top button