छत्तीसगढ़बिलासपुर

एसपी के वाहन चालक ने किया सिग्नल जंप, पुलिस अधीक्षक ने पटाया चालान

(आशीष मौर्य) :  बिलासपुर – रविवार दोपहर को पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह , एवं  जिलाधीश बिलासपुर अवनीश शरण  एक साथ एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु कलेक्टर की गाड़ी से जा रहे थे ।

Advertisement

उनके कुछ दूर पीछे पुलिस अधीक्षक का वाहन  चालक भी,  उनका वाहन चलाते हुए आ रहा था।  सत्यम चौक पर कलेक्टर का वाहन क्रॉस होने के बाद सिग्नल रेड हो गया।  पुलिस अधीक्षक के वाहन चालक द्वारा  सिग्नल जंप कर दिया गया।

Advertisement


यह घटना ITMS के कैमरे में कैद हो गई और पुलिस अधीक्षक महोदय को तत्काल मैसेज के माध्यम से चालान काटने की जानकारी प्राप्त हुई।

  पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (IPS)  ने एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देते हुए तत्काल ऑनलाइन   2000/-   का चालान पटाया और यातायात थाने से इसकी रसीद प्राप्त की।
एवं अपने वाहन चालक को यातायात नियमों का पालन करने हेतु निर्देशित किया।

“*ऊपर वाला सब देख रहा है*” अर्थात बिलासपुर पुलिस की नजर में हर वाहन समान है,  चाहे वह किसी भी वीआईपी की गाड़ी हो या सामान्य नागरिक की।  बिलासपुर पुलिस की यह अपील है कि हर व्यक्ति  यातायात नियमों का पालन करें वर्ना *ऊपर वाला सब देख रहा है*

Related Articles

Back to top button