छत्तीसगढ़

दीवार गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत….

बेमेतरा जिले के राउरपुर गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। दीवार गिरने से दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की हालत नाजुक होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है।

हादसा बेमेतरा जिले के बालसमुंद के पास स्थित राउरपुर गांव में हुआ। अचानक एक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में दो मासूम बच्चे और एक महिला आ गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

 

घटना में घायल महिला को तत्काल बेमेतरा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button